विद्यार्थियों को शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी करनी चाहिए भागीदारी : कपिल शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शाहबाद 7 मार्च :- उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए। मानव जीवन तभी सफल होता है जब व्यक्ति अपने जीवन अपने परिवार के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। मनुष्य को जरूरतमंद व्यक्तियों के सुख-दुख में हमेशा साथ देना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। एसडीएम कपिल शर्मा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल-कूद जैसी गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विद्यालय की प्रिंसिपल रीतू ने कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम कपिल शर्मा का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन आचार्य लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर एम पाल, सरोज शर्मा व सरिता अरोड़ा, बलविन्द्र सिंह, सतीश गोयल, समाज सेवी तिलक राज, सलिंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, सीमा, संगीता, तरुण कुमार, दलजीत, निवेदिता, सोनू, शिल्पी, हरदीप सिंह, प्रताप सिंह, बिजेंद्र सिंह, विक्की, अर्चना, सुशीला आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी प्रदेशों में क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगा भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ : देवेश मिश्रा

Mon Mar 7 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आर्थिक रुप से कमजोर पत्रकारों के बच्चों की 12 वीं कक्षा तक फीस भरेगा ट्रस्ट : राष्ट्रीय अध्यक्ष। कुरुक्षेत्र, 7 मार्च :- भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, […]

You May Like

Breaking News

advertisement