
कुलपति के हाथों कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए छात्र,
सुविवि परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर,
आजमगढ़।महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया जब उन्हें कैंपस प्लेसमेंट एवं समर इंटर्नशिप के जॉब ऑफर लेटर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार महोदय के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उपरांत अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि इंटर्नशिप केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराती है, तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखने की भावना के साथ कार्यस्थल पर अपने कौशल और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि जो सम्मानित किए गए हैं वे सौभाग्यशाली है जिन्हें आंशिक कारणों से या कम अंकों से यह पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके हैं वह कदापि विचलित न हो क्योंकि हो सकता है प्रकृति ने और बेहतर करने के लिए उन्हें सुरक्षित रखा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण श्री आनंद कुमार मौर्य , प्रभारी हिमांशु शेखर डॉक्टर वंदना गिरि एवं डॉक्टर अर्पित मिश्रा जी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक गण गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रही,कार्यक्रम के अंत में विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमांशु शेखर ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं.9452 44 5878


