आज़मगढ़: हाईस्कूल इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 मे अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा किया गया सम्मानित

आजमगढ। 10 जुलाई। जगत इंटर कालेज गद्दोपुर के संस्थापक स्व जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि विद्यालय परिसर मे मनायी गयी।इस अवसर पर विद्यालय के टापर बच्चों को सम्मानित किया गया। पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने अपने पिता स्व० जगत भूषण विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्वमन्त्री ने मृत आत्मा की शान्ति के लिये हवन पूजा भी किया।इस अवसर पर हाईस्कूल इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 मे अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल मे कु० अंशू पुत्री श्री सुरेश कुमार 79%, कु० मंतशा बानो पुत्री मो० गयास अहमद 79%, कु० अंशिका मौर्या पुत्री श्री राकेश मौर्य 78.5%, श्री सना बानो पुत्री मो० असलम 78.33%, इण्टरमीडिएट कु०रुची पुत्री श्री पारस यादव 84%, कु० सलोनी यादव पुत्री श्री पन्ना लाल यादव 81.8%, कु० महिमा यादव पुत्री श्री फिरतू यादव 80.8% अंक पाकर उत्तीर्ण किया। अच्छे अंक पाने वाले छात्राओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। पूर्वमन्त्री ने कहा कि आगे आने वाले दिनो मे बच्चे और अच्छे अंक लाये कालेज उन्हें भी बताया हतर सुविधाएं देगा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो मे दीदारगंज के विधायक कमलाकांत राजभर सपा नेता लईक अहमद अमरनाथ विश्वकर्मा पूर्वप्रधान उमाशंकर यादव राजनीकांत यादव राजीव गौतम शिवमोहन यादव उमेश सिंह गुड्डू राजभर रामाधार यादव पूर्व प्रधानाचार्य रामाश्रय विश्वकर्मा प्रधानाचार्य वर्तमान प्रधानाचार्य हरीलाल आर्य चन्द्रभूषण विश्वकर्मा अम्बिका यादव अमरेज यादव राजबहादुर विश्वकर्मा जितेंद्र यादव राहुल यादव नागेंद्र यादव संतोष विश्वकर्मा इफ्तेखार सुड्डू यादव जवाहिर यादव अजीत विश्वकर्मा अवनीश कुमार अमित यादव हृदयनारायण यादव अब्दुल कलाम तज्जमूल हुसैन गिरजा यादव राजीव गौतम नागेंद्र यादव अंकित यादव जितेंद्र मौर्या राकेश यादव सहित सभी अध्यापक व विद्यालय के कर्मचारीगण ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिव प्रकाश विश्वकर्मा

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वनविहार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Jul 11 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वनविहार कार्यक्रम का किया गया आयोजन। आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ नगर द्वारा वनविहार कार्यक्रम का आयोजन वी एस रिजॉर्ट्स निकट भवर नाथ में आयोजित किया गया वनविहार कार्यक्रम में बाल स्वयंसेवक से लेकर वृद्ध स्वयंसेवकों ने बहुत उल्लास के साथ कार्यक्रम में […]

You May Like

advertisement