19 दिन में एक बार रक्तदान और 6 दिन में दो बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं उप निरीक्षक : डॉ. अशोक कुमार वर्मा।

19 दिन में एक बार रक्तदान और 6 दिन में दो बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं उप निरीक्षक : डॉ. अशोक कुमार वर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

138 वीं बार रक्तदान और 62 बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं।

करनाल :- हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा 19 दिन में एक बार रक्तदान और 6 दिन में दो बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं। उन्हें जैसे ही कोई रक्त की मांग की सुचना मिलती है तो वे रक्तदान के लिए चले जाते हैं। उन्हें कल्पना चावला राजकीय महाविद्यालय से सुचना मिली कि कल्पना चावला राजकीय महाविद्यालय के रक्त कोष में ए पॉजिटिव के प्लेटलेट्स की आवश्यकता है तो वे बिना किसी देरी के प्लेटलेट्स देने पहुँच गए। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो में उप निरीक्षक हैं। वे अपनी सेवा के साथ साथ रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान दे रहे हैं। 326 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा 138 बार रक्तदान कर चुके हैं जबकि उन्होंने आज 62 बार प्लेटलेट्स देकर जरूरतमंद की सहायता की. मूल रूप से करनाल वासी डॉ. अशोक कुमार वर्मा पुलिस सेवा के साथ ही समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। उन द्वारा आयोजित 326 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 42000 से अधिक लोगों को रक्त की आपूर्ति हुई है जिससे उन्हें नवजीवन मिला है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार 21 मार्च से होगा नाट्य रंग महोत्सव का शुभारम्भ, हरियाणा के रंगकर्मी दिखाएगें प्रतिभा।

Sat Mar 20 , 2021
रविवार 21 मार्च से होगा नाट्य रंग महोत्सव का शुभारम्भ, हरियाणा के रंगकर्मी दिखाएगें प्रतिभा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 सैंया भए कोतवाल से होगा नाट्य महोत्सव शुरु।पुलिस अधिक्षक हिमांशु गर्ग करेंगे उद्घाटन। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा कला परिषद द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में […]

You May Like

advertisement