सुभाष नगर क्षेत्र वासियों ने किया कैंट विधायक का स्वागत, सुभाष नगर पुलिया पर बने अंडरपास -संजीव अग्रवाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विधानसभा सत्र में कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सुभाष नगर वासियों की सबसे जटिल समस्या रेलवे पुलिया पर अंडरपास की मांग को मजबूती से रखा है तभी से सुभाष नगर वासियों के मन खुशी की लहर झूम रही है ।
इस शुभ अवसर पर वार्ड के पार्षद सुभाष वर्मा के निवास पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का भव्य स्वागत पुष्प माला और पगड़ी और पटका पहना किया गया।
कैट विधायक का स्वागत करने वालों में सुभाष नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व्यापारी सुशील पटेल रवि अग्रवाल,डा सी पी एस चौहान राम कुमार वाजपेयी, सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, अमित पाल, बृजमोहन अग्रवाल डा एस के अस्थाना ने पुष्प माला, पगड़ी और पटका पहनाकर भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया। रामकुमार बाजपेई ने कहा कि कैंट विधायक ने बिजली की समस्या को लेकर भी एक बिजली घर बनाने की स्वीकृति भी सुभाष नगर वासियों के लिए कराई है उसके लिए हम उनकी जितनी प्रशंसा करें काम है ‌।रवि अग्रवाल ने कहा की क्षेत्रीय कोई भी समस्या हो आप सदैव उपस्थित रहते हैं डा चौहान ने कहा कि विधायक जी के द्वारा पूरी विधानसभा में बहुत तेजी से कार्य किया जाता है हर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकर होता है एक एक कर सभी क्षेत्रवासियों ने कैट विधायक संजीव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
कैंट विधायक ने सभी क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा फर्ज है आप सभी ने हमको इसीलिए चुना है। हमारे क्षेत्र की जनता की समस्या हमारी समस्या है उन्होंने कहा कि बरेली के विकास के लिए लगभग छं: मांग रखी ही तभी से अधिक संख्या में लोगों के फोन आए बधाई दी तथा लोकतंत्र सेनानी की सम्मान बृद्धि की विधानसभा में रखी , तब से अब इतने बुजुर्ग लोगों के फोन आए और उन सभी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने विधानसभा सत्र में हम लोकतंत्र सेनानियों के लिए बात कही यह हमारे लिए बड़े गर्व और गौरव की बात है
इस अवसर पर पार्षद सुभाष वर्मा सौरभ कुमार, ब्रजेश पाल अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया संजीव सिंह शिशुपाल कठेरिया हरवंश सिंह राजू मिश्रा ब्रजेश मिश्रा शिवम पाठक शिवम कुमार डा गंगवार देव कान्त आदि लोग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंडेलवाल कॉलेज, बरेली में माय भारत पोर्टल जागरूकता हेतु आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

Sat Mar 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश के अधिकतम युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने और इसके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खंडेलवाल कॉलेज, बरेली में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल इंडिया पहल से जोड़ना तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भागीदारी […]

You May Like

advertisement