थानेसर हलका में प्रदेश सरकार की तरफ से तीन गुणा तेज गति के साथ किया जा रहा है विकास : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 28 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोकस।

कुरुक्षेत्र, अमित 13 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वार्ड नंबर 26 विवेकानंद कॉलोनी में नगर परिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, यशपाल नारंग, प्रिया नारंग ने विधिवत रूप से वार्ड 26 विवेकानंद कॉलोनी की गली नंबर 2 व 6 के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन गलियों के निर्माण कार्य पर सरकार की तरफ से 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य की सामग्री पर विशेष फोकस रखकर कार्य किया जाए। अगर किसी भी स्तर पर कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जाए। इस सोच को लेकर ही सभी कार्य कर रहे हैं। यह लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब शहर का प्रत्येक नागरिक इसमें अपना योगदान देगा। सभी नागरिक गंदगी को डस्टबिन में ही डालें। इससे घर, गली, मोहल्ला और शहर पूर्णत स्वच्छ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास कार्य किया है। गांवों में लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के संकल्प को भी पूरा किया है। इतना ही नहीं लोगों की सोच के अनुसार सरकार विकास कार्य कर रही है।
इस मौके पर जसबीर सिंह, फूल सिंह, महिपाल शर्मा, बलबीर सिंह, चंद्रभान, बलवंत सिंह, जगदीश, गौरव नारंग आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

Sat Dec 13 , 2025
जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भी […]

You May Like

advertisement