हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर करवाए जा रहे है विकास कार्य : सुभाष सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

पूर्व राज्यमंत्री ने दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में लिया भाग।
विधिवत रूप से की पूजा अर्चना
नगरवासियों के लिए की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना।

कुरुक्षेत्र,19 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में श्री क्षेत्रपाल (दादा खेड़ा) जी का आशीर्वाद प्राप्त करने उपरांत बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हवन-यज्ञ में अपने हाथों से आहुति देकर नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शहर का सबसे प्राचीन श्री क्षेत्रपाल (दादा खेड़ा) स्थल है। प्राचीन परंपरा के अनुसार, पुराने समय में जब भी कोई व्यक्ति नगर में प्रवेश करता था, तो सबसे पहले श्री क्षेत्रपाल (दादा खेड़ा) जी की पूजा-अर्चना की जाती थी। आषाढ़ माह के चानन के प्रथम रविवार को श्री क्षेत्रपाल (दादा खेड़ा) जी का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
पूर्व राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के हर हल्के में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास किए जा रहे है। यह विकास कार्य लोगों की मांग के अनुसार किए जा रहे है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार नेक नीति और नियत के साथ काम किया है। इस सरकार ने हमेशा आमजन की सुविधा के लिए योजनाएं तैयार की और उनको अमलीजामा पहनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थानेसर हल्का के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए लगातार बजट उपलब्ध करवा रहे है। इस राशि से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की परियोजनाओं की सौगात भी दे रहे है। इस कार्यक्रम में संजीव सैनी, दीपक सैनी, अश्विनी, कमल सैनी, मुकेश, शुभम, राकेश, अभिषेक, दीक्षित, भाजपा के जिला प्रधान रमेश, एमसी कवि बजाज तथा एमसी सुधीर चुघ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने एसबीएसएसयू के कुलपति प्रो. सुरेश कुमार शर्मा जी को किया सम्मानित

Sun Jul 19 , 2026
पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने एसबीएसएसयू के कुलपति प्रो. सुरेश कुमार शर्मा जी को किया सम्मानित। (पंजाब)फिरोजपुर, 19 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= उन्होंने बताया कि एआई की सहायता से सहकारी संस्थाएं बेहतर और तेज़ निर्णय ले सकती हैं। यह तकनीक रिकॉर्ड रखने की […]

You May Like

Breaking News

advertisement