देश की सांस्कृतिक विरासत को हमेशा जिंदा रखने के लिए समाज के महापुरुषों और संतों के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रजापति धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर मनाई गई गुरु दक्ष प्रजापति जयंती।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शिरकत की गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में।
जयंती समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से श्रद्घालुओं ने की शिरकत।

कुरुक्षेत्र 10 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश व प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को हमेशा जिंदा रखने के लिए समाज के महापुरुषों और महान संतों के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत होगी। इस देश की संस्कृति को संजोने के उद्देश्य और संतों और महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही संत महापुरुष सम्मान एवं विचार विमर्श योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को प्रजापति धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रजापति समाज और धर्मशाला की तरफ से गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह पर बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रधान पवन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गुरु दक्ष प्रजापति को याद किया। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 13 जुलाई को गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती को प्रदेश स्तर पर भिवानी में सरकार की तरफ से मनाया जा रहा है। इस जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्घालु भिवानी पहुंचेंगे और महान पुरुषों व संतों के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
धर्मशाला के प्रधान पवन कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए उपलब्धियों और विकास कार्यों को सबके समक्ष रखा और कहा कि समाज की तरफ से समय-समय पर युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि समाज के लोग प्रदेश की संस्कृति से हमेशा जुड़े रहे। इस मौके पर महासचिव सतीश सरोहा, सह सचिव विनोद प्रजापति, कोषाध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष शिव लाल सरवारा, कृष्ण सिरसमा, काला राजौंद, पाली राम धनखड, सतपाल पदाना, रामचरण रत्तेवाल, नरेश पबनावा, रिम्पी, प्रदीप, राजेन्द्र, शिशपाल क्योडक़, ओमपाल, जय भगवान, मोहन, पृथ्वी, रामलाल, मनोज, राम मेहर आर्य आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा साधुराम आश्रम में 117 लोगों को दवाइयां वितरित की गई

Thu Jul 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र: 10 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नवीन संकल्प शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम द्वारा आज थानेसर हल्के के साधु राम आश्रम में पहुंच कर लोगों को […]

You May Like

advertisement