अपील योग्य प्रकरणों पर समय सीमा में अपील प्रस्तुत करें- कलेक्टर, अपील योग्य प्रकरणों की प्रक्रिया के संबंध में हुई चर्चा

जांजगीर-चांपा, 02, अक्टूबर 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में उप संचालक अभियोजक एवं लोक अभियोजकों की बैठक ली। बैठक में अपील योग्य दाण्डिक प्रकरणों की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
     कलेक्टर ने उप संचालक अभियोजक और लोक अभियोजकों से कहा कि अपील योग्य प्रकरणों की जानकारी समय पर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अपील में अनावश्यक विलंब नही होना चाहिए। अपील योग्य प्रकरणों में कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होती है। कलेक्टर ने ऐसे प्रकरणों को कलेक्टर कार्यालय को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरणों का पंजी संधारित किया जाय। प्रकरणों से संबंधित गुणदोष का भी उल्लेख अवश्य करें।
बैठक में उप संचालक  अभियोजन श्री एमएल पाण्डे  एवं लोक अभियोजक सर्वश्री राजेश पाण्डे, बालकृष्ण मिश्रा, श्रीमती शशिकला जांगड़े, धीरज शुक्ला, सुरेश कुमार साहू उपस्थित थे।
   

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी जयंती के अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन व तम्बाकू नियंत्रण के लिए जन -जागरुकता संदेश

Sat Oct 2 , 2021
 जांजगीर-चांपा ,02 अक्टूबर, 2021/ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे जांजगीर के कचहरी चौक में कुष्ठ उन्मूलन व तम्बाकू नियंत्रण के लिए जनजागरुकता संदेश का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर, नगर पालिका जांजगीर-नैल अध्यक्ष श्री […]

You May Like

advertisement