आज़मगढ़:अतरौलिया पुलिस की कामयाबी गोवध निवारण अधिनियम का अभियुक्त गिरफ्तार

अतरौलिया पुलिस की कामयाबी गोवध निवारण अधिनियम का अभियुक्त गिरफ्तार

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ( आईपीएस) द्वारा वांछित इनामियां गोवध, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर गोपाल स्वरुप बाजपेई तथा प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया सुनील चंद्र तिवारी के कुशल निर्देशन में एसआई जितेंद्र कुमार सिंह कांस्टेबल रणविजय व भोलू यादव मखनहां क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर मखनहां से बुढ़नपुर चौराहे पर पहुंचे कि एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए मुखबिर ने बताया कि यही सोनू है। पुलिस वालों को देखकर अभियुक्त सोनू भागना चाहा की पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया। पकडे गए अभियुक्त का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सोनू यादव पुत्र शंकर यादव निवासी इंदारा (अहीरपूरा) थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र करीब 25 वर्ष बताया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 102/21 धारा3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वी वी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:कोविड -19 इंजेक्शन से  रामपति राम की मौत नही ,बल्कि हृदयगति रुकने से हुई मौत

Tue Sep 7 , 2021
कोविड -19 इंजेक्शन से  रामपति राम की मौत नही ,बल्कि हृदयगति रुकने से हुई मौत ,  मेंहनगर (आज़मगढ़ )  देवईत गांव निवासी 55 वर्षीय रामपति राम पुत्र छट्ठू राम व पत्नी दोनों एक साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पर विगत एक सितम्बर दिन बुधवार को कोविड -19 का इंजेक्शन लगवाने आए […]

You May Like

Breaking News

advertisement