मध्य प्रदेश //रीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा द्वारा किसानों के पक्ष में आज 15 जनवरी को 12से 02बजे तक सफल चक्का जाम किया गया

मध्य प्रदेश //रीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा द्वारा किसानों के पक्ष में आज 15 जनवरी को 12से 02बजे तक सफल चक्का जाम किया गया

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश….8889284934

म. प्र. कांग्रेस कमेटी निर्दोशन पर जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा द्वारा किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून को वापस लेने एवं पुरे देश में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 12:00 से 2:00 बजे दिन तक चक्का जाम किया गया।
जैसा की पूरे देश का किसान इन किसान विरोधी तीनों काले कानून के खिलाफ आंदोलनरत है, सुप्रीम कोर्ट भी किसानों की चिंता के प्रति गंभीर है किंतु केंद्र और प्रदेश में शासित भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए इस परिपेक्ष में 12:00 बजे दिन डभौरा में किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा 12:00 से 2:00 बजे मात्र 2 घंटे का चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया।इस चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सिरमौर विधानसभा के कांग्रेस नेता व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र पान्डेय जी ने किया।
चक्का जाम धरना के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक रोष व्याप्त रहा किसान एकता जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी के नारे और टेक्टरों के हार्न गुंजित होते रहें।02 घंटे निर्धारित समय के बाद समापन किया गया। इस सफल चक्का जाम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा के अध्यक्ष अरुण सिंह पिन्टू दिनेश सिंह दिनेश गुप्ता मोहन लाल आदिवासी धिरेन्द्र द्विवेदी रूपांजली चौरसिया सुनिता मिश्रा पार्वती कोल रेखा कोल अनिल गुप्ता शेश प्रसाद दुबे उमाशंकर द्विवेदी अदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा// नियम विरुद्ध बने व्यवसायिक भवनों के लिए सरकारी जमीन पर पार्किंग बनाने की तैयारी

Fri Jan 15 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा// नियम विरुद्ध बने व्यवसायिक भवनों के लिए सरकारी जमीन पर पार्किंग बनाने की तैयारी ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश….8889284934 रीवा। जॉन टावर और जेंटलमैन के नये व्यवसायिक भवनों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है इन्हें नगर निगम ने पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए नोटिस जारी किया […]

You May Like

advertisement