
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : पीलीभीत रोड स्थित गोल्डन फार्म में 125 कैंट विधानसभा के द्वारा आयोजित नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘नारी शक्ति बंधन विधानसभा सम्मेलन’ नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान एवं कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मुख्य अतिथि महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान कैट विधायक संजीव अग्रवाल व भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने विचार साझा किए।
कैट विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की करोड़ों माताओं और बहनों के सम्मान,अधिकार और आत्मविश्वास का सशक्त उद्घोष है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि “नारी तू नारायणी” के भाव को साकार करने का राष्ट्रीय संकल्प है।
मुख्य अतिथि डॉ बबिता सिंह चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश की हर महिला की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आभार व्यक्त कर रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देश की महिला की सुविधा के लिए जैसे आंखों में धुएं से आंखें खराब न हो उज्जवला योजना तैयार की, गरीब जनता के लिए उनका घर जो कि महिला के राशनकार्ड के आधार पर और राशनकार्ड महिला के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई, महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी को दूर किया शौचालय का निर्माण, करवाकर ऐसी अनेको योजनाएं हैं और आज महिलाओ के लिए 33% आरक्षण देने वास्तव में नारियों के सम्मान में बहुत बड़ी पहल है जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ही कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शशि वाला राठी ने की तथा मंच का संचालन डॉ तृप्ति गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर महिला महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा, महानगर मंत्री लता सिंह बघेल, पार्षद,चित्रा मिश्रा, संतोष कश्यप, रितिका किशोर,पूनम राठौर गौरी पटेल सरिता कश्यप कमला कश्यप, शालिनी वर्मा, रोली पाण्डेय वन्दना सिंह, पूनम भल्ला पूजा अग्निहोत्री,अलका शर्मा ,भावना गौतम शिखा नायर मधु ,काजल अग्रवाल रिचा जयसवाल,,अंजु मिश्रा,सन्नो वर्मा, बबीता सक्सेना सुधा सक्सेना मीता सती ममता चौधरी शेफाली सचदेवा कौशल्या भरवानी पूर्णिमा रावत डॉ रचना राठौर अंजू शर्मा गुरजीत आर्य प्रियंका अरोरा सविता यादव आरती तिवारी रचना सक्सेना नेहा सागर सहित सम्मानित अतिथियों और महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।


