
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 जून : मोहड़ी स्तिथ आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप जोशी ने कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्होंने किडनी रोगों की बढ़ती समस्या, समय पर जांच और आधुनिक उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. मनदीप जोशी ने बताया कि आसपाल के क्षेत्र में आदेश अस्पताल में सीआरआरटी का केस किया गया है जोकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए जीवनरक्षक तकनीक मानी जाती है जिनकी किडनी अचानक काम करना बंद कर देती है। डॉ. मनदीप जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी संबंधी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यदि शुरुआती लक्षणों की समय पर पहचान कर विशेषज्ञ से परामर्श लिया जाए तो गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किडनी रोगों के उपचार में सही समय पर जांच, सटीक निदान और विशेषज्ञ की निगरानी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदेश अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए आधुनिक जांच सुविधाएं, परामर्श तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध हैं। साथ ही डायलिसिस और किडनी फेल्योर से जुड़े मरीजों को भी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा रही है। डॉ. मनदीप जोशी ने लोगों से अपील की कि यदि पैरों में सूजन, पेशाब में बदलाव, लगातार कमजोरी, उच्च रक्तचाप या मधुमेह जैसी समस्याएं हों तो इन्हें नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने कहा कि आदेश अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए विशेष सुविधाये उपलब्ध है जिससे ऐसे मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ने बताया कि आदेश अस्पताल में विभिन्न तरह के स्वास्थ्य बीमा के साथ साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत भी उपचार किया जा रहा है। बातचीत करते नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप जोशी।


