उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में हलचल, आज शाम अचानक बुलाई प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में हलचल,
आज शाम अचानक बुलाई प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, आज शाम अचानक प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अभी देहरादून पहुंचे हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी देहरादून पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को भी देहरादून बुलाया गया है। इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की अटकलें हैं। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी गैरसैंण से हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंच गए हैं।

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की बैठक आज शनिवार को आयोजित होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हो रहे हैं। दून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया। वहीं, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं के कारण महिलाओं के आत्म निर्भर स्वरोजगार की ओर बढ रही जिज्ञासा - श्री पी. सी.गोरखा एच सी लोहानी

Sat Mar 6 , 2021
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं के कारण महिलाओं के आत्म निर्भर स्वरोजगार की ओर बढ रही जिज्ञासा – श्री पी. सी.गोरखाएच सी लोहानी आज दिनांक 06/03/2021 को महिला सभागार खैरना गरमपानी में कैची धाम आजीविका स्वायत सहकारिता के त्रिवर्षीयसम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ एस.सी. आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री पी. सी.गोरखा […]

You May Like

Breaking News

advertisement