आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे जोश के साथ चाहिए मनाना : सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर :- नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके है। इस विषय को जहन में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस आजादी के अमृत महोत्सव में सभी को शिरकत करने का प्रयास करना चाहिए।
निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा शनिवार को अमीन रोड पर स्थित एफसीआई के एफएसडी गोदाम पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, स्वामी हरिओम प्ररिवाजक, भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक कुमार अभिषेक, देवेंद्र, नेम कुमर जैन, एएफएसओ अनिल वर्मा, हरियाणा राईस मिलर्ज एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला, सतविंदर सिंह काला, अनिल मित्तल, विजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन करके सराहनीय कार्य किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग की योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी सभी नागरिकों तक पहुंच सकेंगी। प्रबंधक कुमार अभिषेक ने मेहमानों का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियों को सबके सामने रखा।
इस कार्यक्रम के अंत में विभाग की तरफ से मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में क्विज के लिए देश विदेश के 28500 लोगों में करवाया पंजीकरण

Sun Nov 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – अंशुल गर्ग। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 की क्विज प्रतियोगिता 21 नवंबर से 18 दिन प्रतिदिन पूछे जाएंगे 10 प्रश्न।रोजाना 5 विजेताओं को मिलेगा 500 रुपए का इनाम।18 दिनों के बाद मोटिवेटर को मिलेंगे 10 पुरस्कार। कुरुक्षेत्र 20 नवंबर : – […]

You May Like

advertisement