सुधीर कुशवाहा बने जंदाहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष,लोगों ने दी बधाई

सुधीर कुशवाहा बने जंदाहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष,लोगों ने दी बधाई

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड जन्दाहा के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।मतों की गिनती के पश्चात देर शाम परिणाम घोषित किया गया।मतगणना के बाद चांदसराय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा को निर्वाचित घोषित किया गया।सुधीर कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 67 मतों से पराजित किया।प्रखंड कार्यालय सभागार में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4:30 बजे तक चला।तत्पश्चात मतगणना का काम प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 706 मतदाताओं में से मतदान के दौरान 275 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।सुधीर कुशवाहा को 168 एवं लक्ष्मण प्रसाद सिंह को एक 100 मत प्राप्त हुए जबकि 6 मत रद्द घोषित किया गया।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आलोक कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुशवाहा को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष को नवनिर्वाचित जंदाहा नगर परिषद के अध्यक्ष कुमारी धर्मशिला,महनार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,पूर्व सरपंच गामा सिंह, चांद सराय पंचायत के उपमुखिया दिनेश सिंह,उपेंद्र सिंह,मोहम्मद सलीम,कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर, आलोक कुशवाहा,विश्वनाथ सिंह, गोपाल सिंह,अरुण सिंह,चंदे मांझी, राजीव कुमार,मिथलेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुद्धिपरक है श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षा दृष्टि : महामंडलेश्वर डा. शाश्वतानंद गिरि

Sat Jan 21 , 2023
बुद्धिपरक है श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षा दृष्टि : महामंडलेश्वर डा. शाश्वतानंद गिरि। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ज्ञान और कर्म का सामंजस्य ऐसा हो कि कर्म होते हुए बंधन न हो, यही है गीता की मौलिकता।बुद्धि अपनी ओर देखती है तो दृष्टा, बाहर की ओर देखती […]

You May Like

Breaking News

advertisement