अयोध्या: बरसात से गन्ने और धान की फसल को हुआ फायदा, सब्जी की फसल को नुकसान

अयोध्या:———
बरसात से गन्ने और धान की फसल को हुआ फायदा, सब्जी की फसल को नुकसान।
लगातार हो रही बरसात ने जर्जर और गड्ढा युक्त सड़कों की खोल दिया है पोल।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीकापुर।तहसील क्षेत्र में मौसम में बदलाव के चलते पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बरसात के चलते अवर्षण से जूझ रहे किसानों को काफी राहत मिली है। पानी के अभाव में सूख रही गन्ने, चरी और धान की फसल को फायदा पहुंचा है। तो वही हवा के साथ बरसात होने के चलते कुछ किसानों के गन्ने की फसल गिर जाने से नुकसान भी हुआ है। लगातार हो रही है बरसात के कारण सबसे अधिक नुकसान सब्जियों की फसल को हुआ है। कद्दू, लौकी, अरबी, नेनुआ सहित कम पानी वाली सब्जियों के खेत में पानी भर जाने से सब्जी किसानों का काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों के धान की फसल में फूल आ रहे थे, और बालिया निकल रही थी बरसात और हवा के कारण उनको भी नुकसान पहुंचा है। कई दिनों से हो रही बरसात ने क्षेत्र के कई जर्जर और खस्ताहाल सड़कों की पोल खोल दिया है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। इस बार मानसून की सीजन में पर्याप्त बरसात ना होने से भूगर्भ का जलस्तर भी घट गया था। किसानों के निजी नलकूप और हैंडपंप पानी छोड़ रहे थे। लेकिन अब सितंबर के मध्य महीने में अच्छी बरसात होने से जागरूक लोगों द्वारा भूगर्भ जल ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बरसात हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा हो रही बरसात को रबी सीजन के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : मवेसियो के लिए चारा काट रहे किसान की बिजली करंट लगने से हुई मौत

Fri Sep 16 , 2022
अयोध्या:———–मवेसियो के लिए चारा काट रहे किसान की बिजली करंट लगने से हुई मौतमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्यामवेसियो के लिए चारा काट रहे किसान की बिजली करंट लगने से हुई मौत,मामला तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत, ग्राम सभा बारा निवासी सियाराम यादव उम्र लगभग 60 वर्ष सुबह समय लगभग 9:30 बजे […]

You May Like

advertisement