सुहागिन महिलाएं वट की पूजा करके पति की दीघार्यु की कामना

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आज सुहागिन महिलाएं वट की पूजा करके पति की दीघार्यु की कामना

रायबरेली । सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व वट सावित्री व्रत एवं सोमवती अमावस्या है, यह व्रत सावित्री के त्याग व साहस से यमराज से अपने अल्पायु पति को दीर्घायु बनाने को लेकर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास के अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

रायबरेली में सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष की पूजा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया

अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट से शुरू हो कर 27 मई को सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस तिथि पर शोभन व अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है। वट सावित्री व्रत के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक बन रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन पर स्नान दान, पितरों की पूजा, और धन प्राप्ति के लिए पूजन किया जाता है। इसके साथ यमराज की पूजा की कर वट वृक्ष के चारों तरफ 108
बार कलावा लपेटा जाता है।

इसका एक ऐतिहासिक मान्यता है कि राजर्षि अश्वपति की एकमात्र संतान सावित्री थी, उसने वनवासी राजा द्यूतमसेन के पुत्र सत्यवान को अपने पति के रूप में चुना लेकिन नारद जी ने बताया कि, यह अल्पायु है तो भी सावित्री अपने निर्णय पर अडिग रही। उसने समस्त राजसी सुख त्याग कर साहस के साथ अपने पति व उनके परिजनों की सेवा करने लगी। जिस दिन यमराज सत्यवान के प्राण हरने वाले थे उस दिन वह जंगल में लकड़ी काटने गए थे, लकड़ी काटते समय ही वह मूर्छित हो कर गिर पड़े। तीन दिन से उपवास कर रही सावित्री उस समय को जानती थी। जब यमराज प्राण लेकर जाने लगे तो सावित्री भी उनके पीछे चलने लगी उसने साहस नही छोड़ा अंत में उसके समर्पण व त्याग को देखकर यमराज ने उसे तीन वर मांगने को कहा तो उसने सत्यवान के दृष्टि हीन माता पिता के लिए ज्योति व उनका छीना हुआ राजपाट व अपने लिए सौ पुत्रों की बात कही। यमराज मजबूर होकर उसको यह वर दिए और
सत्यवान को दीर्घायु कर दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਇੰਜੀ ਦਿਨੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਜੋਨਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਇੰਜੀ. ਤਰਲੋਚਨ ਚੋਪੜਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਚੁਣੇ ਗਏ

Tue May 27 , 2025
ਇੰਜੀ ਦਿਨੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਜੋਨਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਇੰਜੀ. ਤਰਲੋਚਨ ਚੋਪੜਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਚੁਣੇ ਗਏ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 26 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਵੈਲਫੇਅਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ (ਰਜਿ. ਨੰਬਰ 309/ 2024- 25 ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ) ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇੰਜੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਗੋਵਾਣੀ ਇੰਜੀ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਰੀਵਾਲ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਇੰਜੀ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ […]

You May Like

advertisement