
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हिन्दू जागृति मंच की बैठक में सुमन लता को नगर अध्यक्ष तथा रेखा शर्मा को महामंत्री चुना गया। एक सप्ताह में पूरी कार्यकारिणी घोषित करने को कहा।
नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हिंदू जागृति मंच की बैठक में नीरू चाहल ने हिंदू जागृति महिला मंच की नगर कार्यकारिणी में सक्रियता लाने, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा अन्य जिम्मेदारियां वहन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की नगर कार्यकारिणी गठित करने को कहा। बबीता भारद्वाज ने हिंदू जागृति महिला मंच के लिए मंडी किशन दास सराय निवासी सुमन लता को नगर अध्यक्ष तथा कोट पूर्वी निवासी रेखा शर्मा को नगर महामंत्री मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। बबीता भारद्वाज, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, शोभा गर्ग, अरविंद शंकर शुक्ला, अंकुर रस्तोगी, विकास कुमार वर्मा, मनीष गर्ग, शलभ रस्तोगी,दिनेश कुमार शर्मा आदि ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी। हिंदू जागृति मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने सुमन लता को नगर अध्यक्ष तथा रेखा शर्मा को नगर महामंत्री का दायित्व सौंपने की घोषणा की। सुबोध कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों को देश धर्म समाज को समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने और संचालन मीनू रस्तोगी ने किया।


