नन्हें सितारों के जोश और कला से सजा सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय का समर कार्निवल

नन्हें सितारों के जोश और कला से सजा सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय का समर कार्निवल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 28 मई एवं 30 मई तक सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में ‘समर कार्निवल’ का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह रंगारंग आयोजन विशेष रूप से कक्षा ब्लूमर्स से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। विद्यालय परिसर में दोनों दिन रचनात्मकता, आनंद और बच्चों की खिलखिलाहटों की अनूठी छाप दिखाई दी।बच्चों ने अपने भोलेपन और ऊर्जा से हर गतिविधि को जीवंत बना दिया चाहे वो खेल हों, कला प्रदर्शन हो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हों, हर कोना उत्साह से भरा था।इस अवसर पर प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सुलेखा सिंह ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा–
नन्हें बच्चों की मुस्कुराहटें ही किसी भी आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती हैं। ‘समर कार्निवल’ केवल एक उत्सव नहीं था बल्कि वह अवसर था जहाँ हमारे विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से सीखने, व्यक्त करने और आनंद लेने का मंच मिला। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिकता और नेतृत्व की भावना पनपती है। मैं अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को ससम्मान नमन करती हूँ।यह आयोजन वास्तव में हमारे विद्यालय के सांस्कृतिक दायरे को और समृद्ध कर गया है।”
समर कार्निवल 2025, विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया जो सभी के मन में एक सुंदर स्मृति के रूप में सदा जीवित रहेगा। इस दौरान विद्यालय प्रशासन से गणमान्य जन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली। रायबरेली के रतापुर से गल्ला मंडी तक की सड़क न बनने के मुद्दे पर नगर पालिका के सभासदों में गहरी नाराजगी देखी

Sun Jun 1 , 2025
,रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। रायबरेली के रतापुर से गल्ला मंडी तक की सड़क न बनने के मुद्दे पर नगर पालिका के सभासदों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। दर्जनों सभासदों ने इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। सभासदों विरोध बोर्ड लगाए और […]

You May Like

Breaking News

advertisement