सुनीता कटारिया बनी सर्वसमिति से 2 वर्षों के लिए अमृतवेला प्रभात सोसायटी की शहरी महिला मण्डल अध्यक्ष व गीता बबूटा उपाध्यक्ष, पूजा हांडा शहरी युवा महिला मंडल अध्यक्ष

सुनीता कटारिया बनी सर्वसमिति से 2 वर्षों के लिए अमृतवेला प्रभात सोसायटी की शहरी महिला मण्डल अध्यक्ष व गीता बबूटा उपाध्यक्ष, पूजा हांडा शहरी युवा महिला मंडल अध्यक्ष

(पंजाब) फिरोजपुर 06 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पावन निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार रामसूख दास में सत्संग किया मां लक्ष्मी और श्री विष्णु हरि का गुणगान किया गया। उपरांत अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों सचिव राजेश सचदेवा, लोकेश तलवाड़,सचिन नारंग प्रधान ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत घोषणा की और फिरोजपुर महिला शहरी मण्डल का विस्तार किया गया। श्रीमती सुनीता कटारिया (भोली) बहन जी को महिला मण्डल अध्यक्ष 2 वर्षों 2025-2027 के लिए नियुक्त किया गया, गीता बाबूटा क़ो उपाध्यक्ष। ऐसे ही पूजा हांडा को शहरी युवा महिला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाकी टीम का गठन एक हफ्ते के अंदर विचार विमर्श करने के उपरांत किया जाएगा। सभी सदस्यों नें पुष्पमाला पहनाकर इनको बधाई दी।

  इस पर नव नियुक्त बहनों द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहां के वह मंदिर कमेटी को पूर्ण सहयोग देकर यह कार्य तन मन धन से पहले से भी ज्यादा निष्ठा से करेंगी।

       इस अवसर पर गतिंदर कमल प्रदीप चांदना महंत शिवराम दास प्रवेश कुमार गुलशन चावला निर्मल अरोड़ा, मातृशक्ति कल्पना भारद्वाज आशा गुप्ता सीमा धवन सुदेश धवन अरुणा तलवार नरेंद्र कौर और बड़ी संख्या में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निर्जला एकादशी के उपलक्ष मे छबील का आयोजन

Fri Jun 6 , 2025
बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निर्जला एकादशी के उपलक्ष मे छबील का आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 5 जून : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल स्कूल, सलारपुर रोड, कुरुक्षेत्र में निर्जला एकादशी के उपलक्ष मे विद्यालय परिसर के बाहर छबील का आयोजन किया गया। इस छबील के माध्यम से विद्यालय […]

You May Like

advertisement