पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

लोकेशन,रायबरेलीरिपोर्टर वरुण बाजपेई

पुलिस अधीक्षक से लग रहा है न्याय की गुहार

, जहां जमीन विवाद में पीड़ित को प्रताड़ित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम सातनपुर परगना खीरों, तहसील लालगंज निवासी राम धीरज सिंह ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पैतृक भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में मामला विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष से जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार तहसीलदार लालगंज द्वारा बार-बार बुलाकर उसे धमकाया जा रहा है। इसके अलावा लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा 29 जुलाई 2025 को उसके बेटे के दोस्त को गाड़ी समेत उठाकर झूठे मामले में फंसा दिया गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि गाड़ी चोरी की है, जबकि मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत है। पीड़ित ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित पुलिसकर्मी एसआई नरेंद्र सिंह, सिपाही जयवंत यादव तथा एक अन्य अज्ञात सिपाही ने विपक्षियों के साथ मिलकर उस पर दबाव बनाया। आरोप है कि उससे 50,000 रुपये की मांग की गई और कहा गया कि रकम न देने पर उसके बच्चों को चोरी व डकैती के झूठे मामलों में जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित राम धीरज सिंह ने एसपी रायबरेली से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव शक्ति मन्दिर में श्रावण मास पर चल रही शिवमहापुराण कथा में सुकदेवाचार्य महाराज ने शिव पार्वती प्रसंग सुनाया

Thu Jul 31 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : आज सैक्टर-7 के शिवशक्ति मन्दिर में शिवमहापुराण की कथा में श्री शुकदेवाचार्य जी महाराज ने भगवान शिव शक्ति के विवाह की कथा बहुत ही सुन्दर ढंग से सुनाई। भगवान शंकर और […]

You May Like

Breaking News

advertisement