सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास ना करें : पुलिस अधीक्षक

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास ना करें : पुलिस अधीक्षक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आमजन से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करने की अपील।

कुरुक्षेत्र : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन से यह अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो। पुलिस द्वारा अपील की गई है कि मौजूदा हालात के बारे में भाईचारा ख़राब करने वाले तथा आपतिजनक मैसेज ना डालें और ना ही ऐसे किसी मैसेज को फारवर्ड करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं । अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जायेगा। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। आमजन से भी अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। असामाजिक और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
नागरिकों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग शांति बनाए रखें। तथा कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का हर प्रकार से सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी प्रकार की आपतिजनक पोस्ट डाले तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है तथा जिला में स्थिति सामान्य है। जिला पुलिस किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी

Sat Apr 26 , 2025
पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो – विनायक कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संसदीय क्षेत्र के सांसद मैथ्यू हितकारी ने किया गीता स्थली ज्योतिसर और गीता ज्ञान संस्थानम […]

You May Like

advertisement