सामाजिक कार्यों के लिए मां बनभौरी धाम ट्रस्ट के सुरेंद्र कौशिक सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना गर्ग।

हिसार :- किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारयों की मेहनत व आपसी तालमेल सबसे अहम होता है। बिना कार्यकर्ताओं के संगठन संगठित नहीं हो सकते। इसलिए हमें नि:स्वार्थ भावना से संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान देना है। उक्त वक्तव्य विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर ने शहर के निजी बैंकेट हॉल में समस्त कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों के बीच व्यक्त किए।
कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर ने मां सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम में माँ बनभौरी देवी ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंद्र कौशिक को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री खाण्डेकर ने कोविड काल के दौरान माँ बनभौरी धाम ट्रस्ट के सेवादारों द्वारा जरूरतमंदों के लिए जरूरत का सामान, आटा दाल, चीनी, घी, तेल के अलावा सरकारी कार्यालयों में ऑक्सिमीटर, तापमापक यंत्र, मास्क, पी.पी. किट उपलब्ध करवाने के अलावा मानवता की भलाई के लए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा कर प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि ऐसी आपदा के समय हम नि:स्वार्थ भाावना से यथासंभव जनहित के कार्य करें ताकि मानवता बनी रहे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुरेंद्र कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक सुरेंद्र कौशिक ने उपस्थित जनों को विश्वास दिलाया कि वे मानवता की भलाई के कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री जितेंद्र सोनी, प्रंतीय संरक्षक सुनीता देवी, विभाग सह संयोजक बजरंग दल संजीव चौहान, विजय नागपाल, डॉ. शशि भाटिया, रामशंकर, विवेक के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के वाणिज्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे पुनश्चर्या पाठ्यक्रम कार्यक्रम का चौथा दिन सम्पन्न

Fri Sep 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया – वीना गर्ग। कुरुक्षेत्र, 3 सितम्बर :- शुक्रवार को वाणिज्य विभाग और मानव संसाधन विकास केंद्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक अध्ययन विषय पर आयोजित 14 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम कार्यक्रम के चौथे दिन का प्रारंभ संयोजक प्रो. महाबीर […]

You May Like

advertisement