उत्तराखंड:CM धामी का औचक निरीक्षण, निर्माण में मिली कमियां, डीएम को दिए जाँच के आदेश


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये।
क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। परेड ग्राउण्ड में बन रहे बहुद्देशीय क्रीडा भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउण्ड में होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि क्या रखी गई है, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:नदी के पानी से काफी क्षति

Fri Jul 30 , 2021
आज वार्ड नं 18 इन्द्राकालोनी बिन्दाल नदी किनारे श्रीअशोकजी पुत्र श्री सुखबीर जी के घर के आगे नदी के तेज बहाव से पुश्ते के नीचे लगभग सात फुट गहरा गड्ढा होने से उनका घर गिरने की कगार पर था,तथा ब्रिजन,सुनील,रंजन आदि अन्य घरों में नदी के पानी से काफी क्षति […]

You May Like

Breaking News

advertisement