उत्तराखंड: चौतरफा हमलों से घिरी भाजपा ने आननफानन में स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की।

उत्तराखंड: चौतरफा हमलों से घिरी भाजपा ने आननफानन में स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

*त्रिवेंद्र सिंह रावत, और विजय बहुगुना के नाम शामिल किए गए,

अल्मोड़ा :सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आज एक बार फिर से अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।
इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी इस लिस्ट में डाला गया है हालांकि जब कल  ये ख़बर मीडिया की सुर्खियां बनी   तब पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम नहीं था जिसके बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।

ऐसे में भाजपा ने दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में विज्ञप्ति के माध्यम से डाला था कि इन दोनों का नाम किसी कारणवश लिपिक गलती के कारण नहीं आ पाया आया था लेकिन सवाल यह भी उठ रहा थे कि आखिर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करी थी उसी तरह से इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों यानी त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम लिस्ट में क्यों नहीं है अब ऐसे में भाजपा ने आज लिस्ट जारी की है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम जोड़ा गया है।
लिस्ट से 2 नाम हटाए गए हैं जो नाम हटाए गए हैं वह दोनों ही विधायक है सबसे बड़ी बात यह है कि रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट और द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का नाम दूसरी सूची से गायब हो गया है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम इस लिस्ट में डाला गया है और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक राजनीतिक दल 30 स्टार प्रचारकों ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
अब ऐसे में भाजपा ने इन दोनों विधायकों का नाम किस आधार पर हटाया है यह बीजेपी संगठन ही जानता है लेकिन यह दोनों विधायकों की विधानसभा सल्ट विधानसभा के आसपास की लगती है और ऐसे में अगर यह दोनों विधायक इस विधानसभाउपचुनाव में प्रचार करते तो पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एस ओ पी जारी होने के बाद गढ़वाल कमिश्नर ने उत्तराखंड की सभी सीमाओं का किया निरीक्षण

Thu Apr 1 , 2021
रुड़की सीमाओं का निरीक्षण एस ओ पी जारी होने के बाद गढ़वाल कमिश्नर ने उत्तराखंड की सभी सीमाओं का निरीक्षण किया सीमाओं पर बनाए गए कोविड-19 सेंटरों की भी जांच की। उत्तराखंड सीमाओं का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने सभी सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ाये जाने के […]

You May Like

advertisement