पीआरवी 155 की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा

पीआरवी 155 की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पीआरवी 155 की रात्रि लगभग 2 बजे गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा गया।
जानकारी करने पर पीआरवी 155 पर नियुक्त कांस्टेबल गौरव गौतम एवं मुकेश कुमार होमगार्ड द्वारा बताया गया कि रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा पर नजर पड़ी, जिसकी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ई-रिक्शा में लगभग 3 से 4 व्यक्ति सवार थे। जवानों द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। परन्तु इशारा देने के बावजूद ई-रिक्शा चालक नहीं रुका और तेज गति व लापरवाही से ई रिक्शा भगा दिया गया। इसके पश्चात ई-रिक्शा को लगभग 2 किलोमीटर तक पीछा किया गया। गलियों के तंग होने के कारण दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। तत्काल थाना किला को सूचना दी गई, जिस पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
ई-रिक्शा व चालक को थाने लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय कुमार साहनी ने संभाला बरेली रेंज के आईजी का चार्ज, कहा साइबर क्राइम की रोकथाम प्राथमिकता

Fri May 9 , 2025
यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय कुमार साहनी ने संभाला बरेली रेंज के आईजी का चार्ज, कहा साइबर क्राइम की रोकथाम प्राथमिकता दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस के एक ऐसे दबंग आईपीएस अधिकारी, जिनके नाम से बड़े-बड़े अपराधियों की रूह कांपती है, अब बरेली रेंज की […]

You May Like

advertisement