स्किल पर मिल कर काम करेंगी एसवीएसयू और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी कौशल विकास के क्षेत्र में मिल कर काम करेंगी। विभिन्न विषयों में मिल कर शोध किए जाएंगे और कई शॉर्ट टर्म प्रोग्राम भी लॉन्च होंगे। बृहस्पतिवार को कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में अपने समकक्ष डॉ. प्रवीण चौधरी के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस दौरान विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट प्रोफेसर एनडी माथुर, एसवीएसयू की पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजेश कुमार, उपनिदेशक अमिष अमेय, पंकज, नीरू और सहायक उप निदेशक नीलम भी उपस्थित रहीं।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे दोनों विश्वविद्यालयों की उत्कृष्टता सामने आएगी और विद्यार्थियों का इसका भरपूर लाभ मिलेगा। युवाओं को कौशल सम्बन्धी प्रोग्राम के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि हर युवा को कौशल अभियान से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बताया कि इस साझेदारी में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा। दोनों विश्वविद्यालय मिल कर स्किल पर कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट एनडी माथुर और कुलसचिव प्रवीण चौधरी ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने इस साझेदारी को सार्थक बनाने के संकल्प के साथ सभी का आभार ज्ञापित किया।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में एमओयू का आदान- प्रदान करते दोनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिव।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकसित भारत अभियान की सफलता में सांसद नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने पेश करेगा नजीर : डॉ. अर्चना गुप्ता

Fri Jun 5 , 2026
विदेश में केवल स्किल आधारित युवाओं की जरूरत, फाउंडेशन करेगी लक्ष्य प्राप्ति में मदद : सांसद नवीन जिंदल।महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और केआईएससी के बाद अब आरकेएसडी कैथल में जल्द शुरू होगा केआईएससी।नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में पहुंचे 5000 […]

You May Like

advertisement