सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की पहल को मिला बल

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के निदेशक (प्रौद्योगिकी) डॉ. मनीष कुमार हुड्डा से की एसवीएसयू के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात।

पलवल, प्रमोद कौशिक 30 जुलाई: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के निदेशक (प्रौद्योगिकी) डॉ. मनीष कुमार हुड्डा से मुलाकात की और इस दौरान मिशन के विविध आयामों पर चर्चा हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय में शुरू किए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग पर व्यापक चर्चा विचार-विमर्श हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने भारत सरकार के मिशन में सहभागी होने के उद्देश्य से यह डिप्लोमा शुरू करने की पहल की है। उनका कहना है कि यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ युवाओं को भविष्य के अनुरूप रोजगार योग्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. मनीष कुमार हुड्डा ने इस नवाचारपरक पाठ्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक में भारत की आत्मनिर्भरता हेतु इस प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने यह नया प्रोग्राम शुरू कर सराहनीय पहल की है। साथ ही औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु ऑन द जॉब ट्रेनिंग की अवधारणा को भी उन्होंने सराहा। डॉ. मनीष कुमार हुड्डा ने कहा कि पाठ्यक्रम में औद्योगिक आयामों का समावेश काफी कारगर सिद्ध होगा। स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के उप निदेशक अमीष अमेय, तथा डॉ. मनीष कुमार इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अथाह संभावनाएं हैं। यह पीजी डिप्लोमा शुरू करने से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से युवा इस क्षेत्र में अपना योगदान सुनिश्चित कर पाएंगे।
डॉ. मनीष कुमार हुड्डा को स्मृति चिन्ह प्रदान करते प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज उत्सव सम्पन्न

Thu Jul 31 , 2025
चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 30 जुलाई : हरियाणा विधान सभा में आज तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और लोक संस्कृति की छटा के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में महिला विधायक, विधायकों की पत्नियां, विधान सभा का महिला स्टाफ तथा महिला पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल को सावन […]

You May Like

Breaking News

advertisement