
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
चंडीगढ़, 11 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के राज्यपाल एवं एसवीएसयू के कुलाधिपति प्रोफेसर कुमार घोष से भेंट कर उच्च शिक्षा में विकसित किए जा रहे स्किल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एसवीएसयू में इस सत्र से शुरू किए जा रहे नए कौशल आधारित कार्यक्रमों के बारे में भी कुलाधिपति को अवगत करवाया और उन्हें निकट भविष्य में देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण भी दिया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बताया कि राज्यपाल प्रोफ़ेसर असीम कुमार घोष ने विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के विषय में जानकारी ली और अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार योग्य बनाने का आह्वान किया। एसवीएसयू में चलाए जा रहे नए कार्यक्रमों, नवाचार और शोध पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कुलसचिव ने 15 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड यूथ स्किल डे के विषय में भी उन्हें अवगत करवाया और स्किल सेट के बदलते स्वरूपों और उनके अनुरूप जॉब रोल पर कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
हरियाणा के राज्यपाल एवं एसवीएसयू के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष को स्मृति चिह्न भेंट करतीं एसवीएसयू की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ।


