डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877

पलवल,20 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को डॉ. राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ की पुस्तक विंग्स ऑफ़ वर्ड्स का विमोचन किया। उन्होंने डॉ. राजेश कुमार मंगला को अंग्रेज़ी में सार्थक एवं प्रभावी कविताएं लिखने के लिए बधाई भी दी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि डॉ. राजेश कुमार मंगला की कविताएँ जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती हैं। इन कविताओं में प्रेम से लेकर मृत्यु तक की संवेदनाएं निहित हैं। विंग्स ऑफ़ वर्ड्स में डॉ. मंगला ने आकांक्षाएं, कर्तव्य, करुणा, इच्छाएँ, राजनीति, सकारात्मक चिंतन और सौंदर्य सहित विभिन्न आयामों को अपनी कलम से छुआ है। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर उन्हें भविष्य में भी सार्थक और कारगर लेखन के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. राजेश कुमार मंगला ने कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को अपनी पुस्तक भेंट की और इसके विमोचन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। गौरतलब है कि डॉ. राजेश कुमार मंगला की इससे पूर्व 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कविताओं के अतिरिक्त संचार कौशल पर भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं। डॉ. राजेश कुमार मंगला द्वारा लिखी गई पुस्तकें विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगीत की भी रचना की थी। उन्होंने कुलगीत का एक पोस्टर कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को भेंट किया। इसके लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया है। इस अवसर पर मंगला ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड के एम डी तुषार मंगला, सहकार भारती के प्रांतीय मंत्री मोहित पाठक, और युवा अभियंता योगेश मंगला तथा अन्य गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
डॉ. राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ की पुस्तक विंग्स ऑफ़ वर्ड्स का विमोचन करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल शिक्षा उत्सव में उमड़ा जनसैलाबयुवाओं को आत्मनिर्भर बनाना गुरुकुल का मुख्य उद्देश्य : आचार्य देवव्रत

Fri Mar 20 , 2026
9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु आए तीन हजार से अधिक छात्र व अभिभावक। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 20 मार्च : संस्कारों के अभाव और उचित मार्गदर्शन के अभाव में आज की युवा पीढ़ी भारतीय जीवन मूल्यों से दूर होती जा रही है जो अभिभावकों के साथ-साथ समाज के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement