अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का स्वाभिमान सम्मेलन सफल रहा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वाभिमान सम्मेलन में युवा शामिल हुए।

कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि संस्था का स्वाभिमान सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा है। इस सम्मेलन में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा इकाई के युवा भी उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से समाज की राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया गया और चुनावों में अपनी टिकटों की मांग को राजनीतिक दलों के सामने रखी गई। सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने झंडी देकर युवाओं को रवाना किया था। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष सचिन सिंगला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निशी गुप्ता, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, जिला महामंत्री विजय गर्ग, विनय गुप्ता, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, बी.बी. जिन्दल, श्रीकान्त बंसल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव तायल, जिला महामंत्री शुभम सिंगला, युवा विधानसभा अध्यक्ष अक्षित बंसल, अंकित बंसल,पार्थ गर्ग, नकुर बंसल, प्रमोद सिंगला, विशाल गोयल, राजेश गर्ग, अर्पित मित्तल, अंकित गुप्ता, शैल मित्तल, वीरेन गुप्ता, रिदिम सिंगला, दीपांशु , हर्षित सिंगला , हर्ष तायल इत्यादि उपस्थित रहे।
स्वाभिमान सम्मेलन में जाने वाले लोग।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव, त्यौहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र में किया पैदलगश्त

Tue Mar 12 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर बरेली व स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी लोकसभा चुनाव-2024, त्योहारों तथा वर्तमान संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद के नगर क्षेत्रों में पैदल मार्च/भ्रमण करते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो, धार्मिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement