सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में समर कैंप का स्वामी हरिओम परिव्राजक ने किया शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

18 जून तक चलेगा समर कैंप।
कैंप हेतु 111 बच्चों ने करवाया रजिस्ट्रेशन।
समर कैंप में होने वाली गतिविधियों से बच्चों में प्रतिभा का होता विकास : स्वामी हरिओम परिव्राजक।

कुरुक्षेत्र, 1 जून : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर में 18 दिवसीय समर कैंप बुधवार को शुरू हो गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने किया। समर कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर स्वामी हरिओम परिव्राजक ने कहा कि समर कैंप में होने वाली गतिविधियों से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैम्प के माध्यम से अपने छुट्टियों को आनंदमय बनाने के साथ-साथ अपने अंदर के बाल कलाकार को एक नये आयाम देवें ताकि भविष्य में इसे याद रखा जा सके। कहा कि कला केंद्र में इस तरह के कैंप का आयोजन समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे विद्याथिर्यों का समग्र विकास हो सके। सबसे बड़ी बात यह है कि समर कैंप में जाने वाले बच्चे स्मार्ट फोन, आईपैड जैसे गैजेट से दूर रहते हैं। संगीत कला केंद्र के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि कैंप 18 जून तक चलेगा। कैंप में 111 बच्चों ने अब तक
रजिस्ट्रेशन करवाया है। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र संगीत के क्षेत्र में बच्चों को जो शिक्षा प्रदान करता है वह सराहनीय है। इस मौके पर प्रिंसिपल अनु ललित, सदस्य अंजू, भावना, कुलभूषण तथा मैनेजिंग कमेटी से एचसी मुंजाल ने बताया कि आगे भी ट्रस्ट इस तरह की गतिविधियां करता रहेगा। एचसी मुंजाल ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में आस पड़ोस के छोटे बच्चों में कला, संगीत, नृत्य आदि कौशल का विकास करने के लिए यह कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चों को सीखने के काफी अवसर मिलेंगे। गर्मी की छुट्टियों में छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावक काफी असमंजस में रहते हैं ऐसे में बच्चों के समय के सदुपयोग हेतु इस समर कैम्प के आयोजन को अभिभावकों की ओर से काफी सराहा जा रहा है।
बच्चों को संगीत सिखाते वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक।
कैंप का शुभारंभ करते वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਹੈਲਥ ਵੈਲਨੇਸ ਸੈਂਟਰ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਤੰਬਾਕੂ ਵਿਰੋਧੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ</em>

Wed Jun 1 , 2022
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 1 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਸ਼ਾਹ ਡਾਕਟਰ ਵਨੀਤਾ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅੱਜ ਹੈਲਥ ਵੈਲਨੈਸ ਸੈਂਟਰ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਤੰਬਾਕੂ ਵਿਰੋਧੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲਟੀ ਪਰਪਜ਼ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਸੀ ਐਚ ਓ ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement