बिहार:जयंती पर याद किए गए स्वामी सहजानंद सरस्वती

जयंती पर याद किए गए स्वामी सहजानंद सरस्वती
फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला में मंगलवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती और प्रथम शिक्षामंत्री अबुल कलाम आजाद की पूण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर विद्यालय प्रधान कुमार राजीव रंजन ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 22फरवरी 1889 हुआ था। वे एक ब्राह्मण परिवार से आते थे। फिर भी उन्होंने पिछड़े लोगों का मसीहा बन कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद जमींदारी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष किया जो सफल हुआ। उन्होंने असहयोग आंदोलन में गांधी जी के साथ मिलकर बिहार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वहीं भारत के प्रथम शिक्षामंत्री डॉ अबुल कलाम आजाद की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया इस मौके पर शिक्षक रिंकू कुमार पासवान ने कवि सोहनलाल द्विवेदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा बच्चों को दिया इस अवसर पर पूर्व छात्र सुनील हांसदा स्वयं सेवक चार्ल्स किस्कू रसोईया लखन मुर्मू आरती देवी,लुखी देवी मुख्य अतिथि भास्कर ठाकुर सहित सैंकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जिले के 202 पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में हुई आम सभा

Tue Feb 22 , 2022
जिले के 202 पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में हुई आम सभा -पंचायतों में आयोजित सभा के दौरान टीकाकरण के साथ टेलीमेडिसीन सेवा का हुआ संचालन-अभियान की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी अररिया जिले के अमूमन सभी पंचायतों में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement