बरेली:बिहारीपुर में सफाई कर्मी को पीटा काम ठप, हड़ताल की चेतावनी

बिहारीपुर में सफाई कर्मी को पीटा काम ठप, हड़ताल की चेतावनी

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : बिहारीपुर में कूड़ा उठाने गाड़ी लेकर जा रहे कर्मचारी को कुछ लोगों ने पीट दिया। यह बात शहर में फैलते ही सभी कर्मचारियों ने वहीं पर कूड़ा एकत्र कर के काम ठप कर दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पीटने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शहर में कूड़ा नही उठेगा। सफाई मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार ने बताया अभी बिहारीपुर में ही काम ठप है।
कर्मचारी कोतवाली जा रहे हैं। रिपोर्ट लिख कर कर्मचारी और ड्राइवर को पीटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नही किया गया तो शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को पीटने पर आला हजरत रोड पर कूड़ा डलवाया गया तब जाकर पुलिस प्रशासन एक्शन में आया और मुजरिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया संगठन के साथ नगर निगम राकेश गंगवार, पूर्णिमा, वाहन चालक कोतवाली में अपने-अपने वाहन लेकर संगठन के कहने पर आ गए और सफाई का कार्य रोक दिया गया, मुकदमा दर्ज होने पर संगठन के कहने पर कोतवाली से अपने-अपने वाहनों को हटवाया गया। जिसमें राजेश कुमार महानगर अध्यक्ष, विजय कुमार मनु जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार समदर्शी, राकेश भारती गोपाल, प्रदीप, सुरेश शिंदे, सुरेंद्र कठेरिया, देवदास वाल्मीकि सभी कर्मचारियों ने कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया और मुकदमा करवा कर ही वापस आए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली:स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण की जन्मशताब्दी पर

Sun Oct 8 , 2023
स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण की जन्मशताब्दी पर दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : शहर की शान थे निष्ठावान देशभक्त शान्ति शरण विद्यार्थी-सुरेन्द्र बीनू सिन्हादेश को हर हाल में आज़ाद कराने का जज़्बा मन लिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी बहुत जीवटता के धनी थे। उनको बहुत करीब से जानने का […]

You May Like

advertisement