महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धान्तों से प्रेरणा लें ,गाँधी जी की स्मृति में कन्याओं को दिए वैवाहिक उपहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहारीपुर में महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचार ही नहीं एक दर्शन हैं लोगों को इसको अपने जीवन में उतारना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं का आव्हान किया कि वह महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके सिद्धान्तों से प्रेरणा लें। इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मंत्र को जीवन में आत्मसात करें तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मुकेश सक्सेना ने गांधी जी का प्रिय भजन सुनाया। दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।श्रद्धांजलि सभा के बाद गांधी जी की स्मृति में दो अति जरूरतमंद कन्याओं को शादी में जरूरत के वैवाहिक उपहार दिए गए। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, जितेंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, रीता सक्सेना,अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, अलका त्रिवेदी,निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना,,सुनील शर्मा,राजीव सिटी ए.एल.गुप्ता,सुनील शर्मा ,रीतेश साहनी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Jan 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा कार चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा वर्ष 2024 में ग्राम अटरिया थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित कार बाजार की एक दुकान से कार खरीदने के बहाने टेस्ट ड्राइव के […]

You May Like

advertisement