प्रतिभाशाली छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

प्रतिभाशाली छात्राओं को किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त : 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायल व रेखा थे जिन्होंने 2023-24 सत्र में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर से ही कॉमर्स संकाय व कला संकाय से जिला स्तर पर टॉप किया। कार्यक्रम की शुरुआत जय हिंद के उदघोष से की गई। मुख्य अतिथि, एस.एम.सी. प्रधान तारो देवी, उप प्रधान राजो, प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक वस्टाफ सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथि पायल द्वारा छात्राओं को प्रेरित करने वाला भाषण दिया गया। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। साइकोलॉजी प्राध्यापिका स्वाती ने देशभक्ति कविता को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त संगीत अध्यापक प्रगट सिंह ने भी देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। एस.एम.सी. प्रधान किरण व प्रधानाचार्य ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। ए.बी.आर.सी. श्वे्ता को स्टार मैंटर का अवार्ड दिया गया। इसके उपरांत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जिसको ईनाम के रूप में 3100 रुपए व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली दो छात्राओं जिनको 500-500 रुपए का इनाम मिला। उनको भी सम्मानित किया। कला प्राध्यापिका मोनिका की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं व डी.पी.ई. सीमा को भी सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन पुत्रदा एकादशी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक

Sat Aug 17 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में निरंतर चल रहा है सावन पार्थिव शिलिंग अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त : भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ और उत्तम सावन महीने में मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर […]

You May Like

advertisement