चाय पर चर्चा करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने कि बात

रिपोर्टर जफर अंसारी
लालकुआं भाजपा के बरिष्ठ नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने हाथीखाना क्षेत्र पहुंचकर लोगो से चाय पर चर्चा करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने कि बात की।
यहां हाथीखाना क्षेत्र पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने लोगों से चाय पर चर्चा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2022 में भी भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी उन्होंने लोगों से आह्वान कर कहा कि वे मिशन 2022 के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि उसको इसका फायदा मिल सके बीते चार साल में भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं उसकी प्राथमिकता लालकुआं विकास है जिस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने 2022 विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा 70 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है हमने तैयारी कर ली है हम उत्तराखंड में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त व प्रदेशवासियों की रक्षा करने वाली पुनः मजबूत सरकार बनाएंगे।
इधर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या ने भी पार्टी को मजबूत करने का जोर देते हुए 2022 मिशन फतह करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मोर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता जमील अहमद, डॉ राजेंद्र पाल, गुरुदेव मौर्य, आबीद शाह, युवराज, शोएब खान, विजय मौर्या, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैसूर से आर्मी से सेवानिवृत्त हुए जवान ने थामा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन का दामन।

Wed Jan 6 , 2021
मैसूर से आर्मी से सेवानिवृत्त हुए जवान ने थामा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन का दामन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 चंडीगढ़, 6 जनवरी ( विजेश शर्मा ) : – इन दिनों राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए […]

You May Like

advertisement