प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति की राह पर अग्रसर : तरुण चुघ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति की राह पर अग्रसर : तरुण चुघ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जिला भाजपा कार्यालय “गीता कमल” पहुंच दी उद्घाटन की बधाई।
जिलाध्यक्ष तजेंद्र गोल्डी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित किया जोरदार स्वागत।
कई संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा।

कुरुक्षेत्र : सेक्टर 8 में स्थित भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय “गीता कमल”के कल भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्‌डा जी द्वारा हुए वर्चुअल लोकार्पण के बाद आज भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी ने जिला कार्यालय पर पहुंचे जहाँ जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी जी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी ने भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा जिस प्रकार जवान देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण तक निछावर कर देते हैं, उसी तरह किसानों ने धरती को अपने पसीने से सींचा है, इसी तरह कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ है, जो मौक़ा आने पर खून पसीने से पार्टी को सींचने का कार्य करते हैं और यह मंदिर रूपी कार्यालय जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सेवाकाल में देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मोदी सरकार के 11 वर्ष के सेवाकाल की बात करते हुए बोला कि भाजपा का यह स्वर्णिम कार्यकाल लोकसेवा, समर्पण व साधना का वह सफ़र रहा है, जिसने यह प्रमाणित किया है कि जब नेतृत्व स्पष्ट होता है तब संकल्प अडिग होता है और जब सोच में जनसेवा होती है तब सेवाशासन ,सुरक्षा और राष्ट्र प्रेम के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं और जिस प्रकार से आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस तरह से प्रगति की राह पर अग्रसर है वह हर नागरिक प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर देश को विश्व शक्ति बनता देख गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी,उपाध्यक्ष रोशन बेदी, गुलशन कलाल माजरा, सतपाल मास्टर, पियूष राव,सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने भक्तों के सभी मनोरथ सिद्ध करते हैं गिरिराज गोवर्धन : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज

Tue Jul 8 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877 वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित मृदुल वृन्दावन धाम में द भागवत मिशन फाउंडेशन एवं भागवत परिवार समिति (रजि.) दिलशाद गार्डन,दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव के पांचवें दिन विश्वविख्यात भागवत रत्न आचार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement