सुकमा में टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग

समर्पित सेवा संस्था ने बांटे फूड बास्केट

सुकमा, 28 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला सुकमा में टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास कर मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
     इसी क्रम में आज सुकमा जिले के दो टीबी मरीजों को समर्पित सेवा संस्था द्वारा फूड बास्केट का वितरण किया गया। संस्था द्वारा पूर्व में भी टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उपचार के दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है।
    इस प्रयास से न केवल मरीजों को आवश्यक पोषण सहयोग मिल रहा है, बल्कि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही है। वहीं समर्पित सेवा संस्था ने अपील की है कि अधिक से अधिक सक्षम लोग टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशुधन विकास विभाग ने ग्राम रायगुडा में बटेर चूजों का किया वितरण

Sat Mar 28 , 2026
सुकमा, 28 मार्च 2026/ जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक के मार्गदर्शन में नियद नेल्लनार योजना के तहत ग्राम रायगुडा, पैदाबोढकेल एवं चिन्नाबोड़केल में 50 यूनिट बटेर (कुक्कुट) चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के […]

You May Like

advertisement