प्राथमिक विद्यालय सेकंड में छात्र – छात्राओं के साथ शिक्षकों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , प्राथमिक विद्यालय सेकंड स्कूल की प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई।जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेकंड की प्रधानाध्यापिका रुचि अग्रवाल ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने हेतु कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा, साहुकारा, माली, नौगवा आदि जगहों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव मिश्रा के द्वारा किया गया। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली के दौरान स्कूल के सभी छात्र छात्राओं (बच्चों) ने हाथों में तिरंगा झंडा एवं गुब्बारे लेकर कस्बे में भ्रमण किया। और इस दौरान बच्चों के माता-पिता को जागरुक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। (नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया) रैली के दौरान स्कूल की सभी टीचरों एवं शिक्षकों और बच्चों ने सब पढ़ें–सब बढ़ें एवं “हर बच्चा स्कूल जाए, जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क सुविधाओं जैसे मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील, जूते-मोजे एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई आदि की जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापिका रुचि अग्रवाल ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। रैली समापन के बाद वार्षिक उत्सव कार्यक्रम किया गया उसके बाद सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण करके सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा देने के बाद कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया।
रैली कार्यक्रम के दौरान रुचि अग्रवाल, अलका सिंह, अनीता मौर्य, स्वाति चाहल, सविता हिरोलिया, मिथिलेश यादव, सुनीता देवी, अर्चना अग्रवाल आदि विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं कस्बा वासी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चित्रकार संघ बरेली भारती सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा एक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Fri Apr 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चित्रकार संघ बरेली भारती सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व कला दिवस ( 15 अप्रैल ) को महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के जन्मदिन के रूप में स्थानीय युग वीणा स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में एक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया I […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored