अम्बेडकर नगर:महर्षि नागा बाबा दुबरी सिंह स्मारक इण्टर काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

महर्षि नागा बाबा दुबरी सिंह स्मारक इण्टर काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

संवाददाता:-विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर||महर्षि नागा बाबा दुबरी सिंह स्मारक इण्टर काॅलेज में हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्धक ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का तिलक एवं उन्हें पुष्प भेंट कर किया गया।
आज महर्षि नागा बाबा दुबरी सिंह स्मारक इण्टर काॅलेज में शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, नृत्य एवं कविता के द्वारा अपने-अपने मनोभावों को व्यक्त किया।छात्रा ने अपनी कविता के माध्यम से सबको भाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रबन्धक ओंकारनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारें में बताते हुए सब अध्यापकगणों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। विद्यालय में बच्चों ने शिक्षकों के लिए लंच, गेम्स तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे सभी शिक्षकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विकास तिवारी,उप प्रधानाचार्य कौशलेंद्र त्रिपाठी,राहुल पाण्डेय,रमेशमणि त्रिपाठी,आनन्द,प्रेमचंद्र,अमन तिवारी,अमन सिंह,अभय सिंह,बजरंग गुप्ता,नीलम मिश्रा,सिम्पल तिवारी,आदिती पाण्डेय,प्रियंका,हेमलता,रागिनी,अंजू,रामा देवी सहित सभी अध्यापक/अध्यापिका लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रतिमा यादव को अंबेडकर नगर का महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता

Mon Sep 6 , 2021
जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रतिमा यादव को अंबेडकर नगर का महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता संवाददाता:-विकास तिवारी आलापुर(अम्बेडकर नगर)||समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा द्वारा लोक गायिका व जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement