पढ़ाई की गुणवत्ता पर शिक्षक विशेष ध्यान दें -कलेक्टर

जांजगीर-चापा, 14 अक्टूबर, 2021/  कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने तहसील मुख्यालय बलौदा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा  उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों का समुचित उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लाइब्रेरी, लैब, क्लासरूम, स्टाफ रूम का निरीक्षण कर  निर्माण एजेंसी को मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने  छात्र-छात्राओं की भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी ली।
 कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षकों से चर्चा कर गुणवत्ता युक्त शिक्षण की जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण के  सुझाव दिए। 
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीके कौशिक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधों के रोपण के बाद उसका संरक्षण और संवर्धन हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- कलेक्टर

Thu Oct 14 , 2021
जांजगीर-चांपा, 14 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला बलौदा विकासखंड के ग्राम झपेली के बीआरसी प्रांगण में आयोजित औषधि वाटिका रोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू शुक्ला ने इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति के औषधि पौधे लगाए।      इस अवसर पर जिला पंचायत […]

You May Like

advertisement