सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल में तीज त्यौहार मनाया गया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल को सुंदर ढंग से रंग बिरंगे फूलों और सजावट से सजाया गया। छात्र छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। लड़कियों ने रंग बिरंगे सूट पहने; चूड़ियां पहनी और हाथों में रचनात्मक सुंदर मेहंदी लगाई। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने और सुंदरता के साथ अपनी अपने हाथों में विभिन्न डिजाइन की मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर और साफ सुथरी मेहंदी लगाने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें लोकगीत, नृत्य भी हुए। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बच्चों को हरियाली, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। अंत में सभी को मिठाइयों वितरित की गई और बच्चों ने मिलकर इस पारंपरिक त्यौहार का आनंद लिया।