हरियाणा विधान परिसर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा तीज उत्सव

चंडीगढ़,प्रमोद कौशिक 29 जुलाई : हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सजीव रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत हरियाणा विधान परिसर में 30 जुलाई (बुधवार) को तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विधान सभा परिसर में पारंपरिक हर्षोल्लास एवं लोक रंगों के साथ संपन्न होगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण इस आयोजन के लिए स्टाफ का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
इस अवसर पर महिला विधायकों, विधायकों की धर्मपत्नी, विधान सभा सचिवालय की महिला अधिकारी व कर्मचारी तथा महिला पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
तीज के इस आयोजन में महिलाओं के लिए पारंपरिक झूले, मेहंदी तथा हरियाणवी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। लोकगीत, नृत्य, तथा पारंपरिक वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों की सहभागिता से यह आयोजन जीवंत और समरस बनेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक नृत्य में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांवला से जेबीटी शिक्षक वीरेंद्र सिंह रहे जिले में प्रथम

Wed Jul 30 , 2025
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 29 जुलाई : जिला परियोजना अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों के लिए चलाए जा रहे सांस्कृतिक प्रोग्राम रंगोत्सव का केशव सदन मॉडल संस्कृति स्कूल थानेसर में बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से आए अध्यापकों के बीच प्रतियोगिताए हुई। सभी […]

You May Like

advertisement