विषैले सर्प के डसने से किशोरी की मौत, सीएचसी पर लापरवाही का आरोप

Oplus_131072

विषैले सर्प के डसने से किशोरी की मौत, सीएचसी पर लापरवाही का आरोप

बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम टाड़ी में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां विषैले सर्प के डसने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान रितिका सरोज पुत्री श्याम सुंदर सरोज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चाचा के घर चल रहे मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रितिका अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। जैसे ही वह बिस्तर पर चढ़ी, अचानक सर्प ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तत्काल रितिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण रितिका की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement