पोखरी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

जीत बहादुर लाल

पोखरी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली किशोरी।

स्वजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका।

प्राथमिक उपचार के बाद अजमतगढ़ के डॉक्टर ने किया रेफर।

मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पांडेय जांच जुटे।
सगडी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के दाउदपुर गांव में पोखरे के किनारे शुक्रवार को भोर में बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय किशोरी पड़ी हुई थी। टहलने के लिए मोहल्ले के लोग निकले तो चद्दर से लिपटी किशोरी को देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। जहां प्राइमरी उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को रेफर कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के दाउदपुर निवासी पलटन राजभर के पास दो लड़कियां शारदा और पुष्पा हैं। कोई लड़का नहीं है। उनकी बड़ी बेटी शारदा दाउदपुर में ही अपने तीन लड़कियों नेहा, स्नेहा, प्रतिज्ञा और लड़के अभय के साथ रहती है। गुरुवार को भोजन के बाद नेहा (16वर्ष)मंडई में सोई हुई थी। शुक्रवार को भोर में घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे के किनारे पड़ी हुई थी। टहलने निकले लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में चद्दर से लिपटा हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जुट गई।उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पांडेय जांच में जुटे हैं। किशोरी को चद्दर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने फेंका और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदले जाने की उपजा ने उठाई मांग

Fri Sep 9 , 2022
अयोध्या:———फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदले जाने की उपजा ने उठाई मांगमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या इकाई ने फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदल कर अयोध्या करने के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement