तेजीबाजार थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

तेजीबाजार थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
स्थानीय थाना क्षेत्र के जिरिकपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में तेजीबाजार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जीरिकपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें हरिशंकर गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लोगों ने इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती किया था, इलाज के दौरान हरिशंकर गौतम की मृत्यु हो गई थी, इस संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 64/2025 धारा 105/352 बीएनएस थाना तेजीबाजार के वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता कैलाशनाथ गौतम पुत्र पंचम लाल, अमन कुमार गौतम पुत्र कैलाशनाथ गौतम, रिया पुत्री कैलाशनाथ गौतम, कमला देवी पत्नी कैलाशनाथ गौतम निवासीगण ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देर रात्रि में कंधी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया वही पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन अदद डंडा बरामद किया और चारों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसकी तलाश लखनऊ, झांसी और राजस्थान पुलिस को है। यह गैंग ग्रामीण

Mon May 19 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसकी तलाश लखनऊ, झांसी और राजस्थान पुलिस को है। यह गैंग ग्रामीण इलाकों में पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन देकर पहले विश्वास जमाता है फिर संस्था की स्कीम बताकर पुराने आभूषण बदले नये अभूषण देने का वायदा कर […]

You May Like

advertisement