सांवरे ये बता तूने क्या कर दिया,जो ये नजरें मिलाई मजा आ गया पर मदमस्त हुए श्याम भक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा 399 वाँ श्री श्याम संकीर्तन आयोजित।

कुरुक्षेत्र,28 अगस्त : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा हरगोविंद नगर में शनिवार रात्रि 399 वाँ श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया।प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस संकीर्तन में पण्डित लक्ष्मीनारायण शर्मा ने आयोजक रमन दीक्षित परिवार से विधिवत श्याम पूजन संपन्न कराया। श्याम भक्तों ने दरबार में शीश नवाकर भजनों का आनंद लिया। आमंत्रित गायक सुभाष साँवरिया कैथल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई।श्याम इतनी कृपा बरसा दो…….., तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे….., सांवरे ये बता तूने क्या कर दिया, जो ये नजरें मिलाई मजा आ गया…….,खाटू वाले श्याम बिहारी, कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, हारे हुओं का तुम हो सहारा, कहलाए जग में प्रभु कष्टकारी..इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे।अगला खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा सोमवार,29 अगस्त को ढ़ाण्ड रोड़ स्तिथ विवेकानंद कालोनी में सायं 3 से 6 बजे तक होगा। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, दिनेश भट्ट,सतपाल राम,विजय अत्री,पवन शर्मा, देवेन्द्र राठौर, प्रद्युमन शर्मा, राकेश कुमार,महेंद्र पटवारी, जितेंद्र मिगलानी, बंटी राजावत, मिहां सिंह, कैलाश चंद,संजय ढींगरा, वीरेंद्र वालिया, संजीव गुप्ता,राकेश कंसल और राजकमल ढुल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया पौधारोपण : अम्बिका शर्मा

Sun Aug 28 , 2022
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया पौधारोपण : अम्बिका शर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 फरीदाबाद : रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में अंबिका शर्मा, एडवोकेट महेन्द्र वशिष्ट , रेखा भटनागर , कुसुम पाहुजा , हृदयेश कुमार द्वारा सचिव श्री बिजेन्द्र सौरोत, सुप्रिडेंट पुरुषोत्तम सैनी […]

You May Like

advertisement