मंदिर चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान तो केवल भगवान ही : संजय भुटानी

मंदिर चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान तो केवल भगवान ही : संजय भुटानी।

हांसी,संजीव कुमारी 13 फरवरी : मंदिर जगह- जगह बनें इसमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये मंदिर व सत्संग केवल नाच- गाना करके मनोरंजन का साधन और चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान तो केवल भगवान ही हैं। यह बात श्रीमती सत्या – श्री चरणजीत भुटानी स्मृति संघ संयोजक व मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के नार्थ इंडिया सीनियर वाइस प्रेसीडेंट संजय भुटानी ने आज यहां मोहल्ला गोस्वामियान में गोलोकवासी गोस्वामी भूपेंद्र पाल के आशीर्वाद से श्री सत बाबा निर्भो साहिब सेवक सभा द्वारा बनाए जा रहे मंदिर श्री नाथद्वारा के शिलान्यास एवं वार्षिक समारोह के अवसर पर बोलते हुए श्रद्धालुओं को कही। विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि थे और और विधि विधान से मंदिर का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर संजय भुटानी ने कहा कि सत्संग व भजन संध्या आदि धार्मिक आयोजन करते वक्त यह भी ध्यान रखें कि इन आयोजन की आवाज से बीमार बुजुर्ग व परीक्षा देने वाले बच्चों को कोई परेशानी न हो। अगर हम ऐसा नहीं सोचते तो ऐसे आयोजनों का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं को कहा कि हम धर्म के मर्म को समझें और केवल परम्पराओं को न निभाते हुए हर बात को तर्क के साथ अपनाएं, इससे धर्म मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जाकर डुबकी लगाना अच्छा है लेकिन हम यह सोचें कि केवल मात्र डुबकी लगा लेने से ही हमारे जीवन में कोई चमत्कार हो जाएगा, ऐसा कतई संभव नहीं है। जीवन में चमत्कार तो केवल अच्छे कर्मों से ही होगा।
इस मौके पर संजय भुटानी ने धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और संस्था की ओर से संजय भुटानी को श्री बजरंग आश्रम प्रधान भवनेश ऐलावादी की माता समाजसेवी शकुंतला ऐलावादी ने स्मृति चित्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर श्रीनिर्भो साहिब सेवक सभा के राकेश गोस्वामी व अचला गोस्वामी ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर संकीर्तन व भंडारा भी किया गया।
आर्ट टीचर वंदना अरोड़ा द्वारा संचालित इस समारोह में प्रवेश कम्बीरी,सुनीता मदान, कमल कम्बीरी, अनन्या गोस्वामी, सोनू पपनेजा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, रामसरुप खट्टर, रजनी तागरा, पुनीत सिंदवानी, कुसुम मदान, सुभाष मिगलानी, सुनैना, अशोक गांधी, डॉली,नीलम आनंद, पठान मेहता, लक्ष्मी मेहता भी मौजूद थे।
संजय भुटानी को स्मृति चित्र देकर सम्मानित करते हुए समाजसेवी शकुंतला ऐलावादी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रशेखर धरणी हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

Thu Feb 13 , 2025
चंद्रशेखर धरणी हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व महासचिव योगिंद्र शर्मा बने। चण्डीगढ़, 13 फरवरी : हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चंद्रशेखर धरनी को चुना गया और उपाध्यक्ष जितेंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement